Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Jharkhand Scholarship Issue: स्कॉलरशिप संकट, 65 लाख छात्रों का भविष्य अधर में, राजभवन तक पहुंचा मामला

Jharkhand: झारखंड प्रदेश के करीब 65 लाख छात्रों को पिछले तीन सालों से छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप का भुगतान नहीं होने का गंभीर मामला अब राजभवन तक पहुंच गया है। छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि लाखों SC, ST, OBC और गरीब वर्ग के छात्र पूर्व में स्कॉलरशिप की मदद से ही शिक्षण कार्य पूरा करके आज IAS, IPS, डॉक्टर, इंजीनियर, BDO जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।

 पढ़ाई बाधित, मानसिक उत्पीड़न

वर्तमान में यूजी, पीजी, बीएड, मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मासिस्ट, डिप्लोमा, एग्रीकल्चर जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत लाखों छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है और वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। हॉस्टल फीस, कॉलेज फीस और दैनिक खर्चों के अभाव में गरीब छात्रों के सामने अपनी पढ़ाई जारी रखने का संकट खड़ा हो गया है।

छात्रों ने राज्यपाल से आग्रह किया

छात्रों ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए लंबित स्कॉलरशिप का भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए ताकि उनकी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रह सके। यह देरी राज्य के शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !