Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Saraikela News: सरायकेला टोल गेट पर चालकों को किया गया जागरूक, सड़क सुरक्षा और नियम पालन करने के दिए गए संदेश

सरायकेला-खरसावाँ में "रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ" साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत पाटा टोल गेट, एन.एच.-33, चांडिल में चालकों को जागरूक किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मोटरसाइकिल चालकों एवं भारी वाहनों के चालकों को यातायात नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।
चालकों को तेज गति से वाहन परिचालन के खतरों और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने, हिट एंड रन की रोकथाम और गुड सेमेरिटन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने चालकों के बीच पंपलेट और सुरक्षा संदेशों का वितरण कर सड़क सुरक्षा की महत्ता पर जोर दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !