Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Numerology: अनुशासन और तर्क का गढ़, क्यों हैं मूलांक 4 वाले कार्यक्षेत्र के मास्टर प्लानर, मूलांक 4 अंक ज्योतिष का विद्रोही अंक, साहसी, ईमानदार और दृढ़ निश्चयी

Numerology: अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 4 को एक ऐसा अंक माना जाता है जो अपने स्वामी ग्रह राहु की तरह ही रहस्यमय, अद्वितीय और अप्रत्याशित होता है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, वे इस मूलांक के अंतर्गत आते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत इनका अत्यधिक मेहनती और असाधारण रूप से अनुशासित होना है।


मूलांक 4 के जातक किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाते

मूलांक 4 के जातक किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाते हैं। ये तर्क और विश्लेषण को भावनाओं से ऊपर रखते हैं, जिसके कारण ये प्रभावी प्रशासक, सफल इंजीनियर, या तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञ बनते हैं। ये अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। एक बार किसी लक्ष्य को ठान लिया तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

इनका दृष्टिकोण हमेशा अद्वितीय होता है, ये रूढ़िवादी सोच को चुनौती

 इनका दृष्टिकोण हमेशा अद्वितीय होता है, ये रूढ़िवादी सोच को चुनौती देते हैं और समाज में बदलाव लाने वाले परिवर्तन के अग्रदूत साबित होते हैं। इनका सीधा और स्पष्ट व्यवहार इन्हें कार्यक्षेत्र में भरोसेमंद बनाता है।

 राहु की छाया विद्रोह, जिद्द और जीवन का अर्श से फर्श वाला उतार-चढ़ाव

हालांकि, राहु का प्रभाव मूलांक 4 वालों के जीवन में गहराई से उतार-चढ़ाव भी लाता है। इनका विद्रोही स्वभाव अक्सर स्थापित नियमों और सत्ता से टकराव पैदा करता है। ये बहुत आसानी से किसी की बात स्वीकार नहीं करते और अपनी बात पर अड़ियल हो जाते हैं, जिससे इनके निजी और पेशेवर संबंध प्रभावित होते हैं।

इनके जीवन में अप्रत्याशित घटनाएं और अस्थिरता अधिक होती है, जिसके कारण इन्हें अक्सर तनाव का सामना करना पड़ता है। ये अपनी कड़ी मेहनत के बावजूद, आंतरिक रूप से असुरक्षा की भावना से जूझते रहते हैं। राहु के प्रभाव के कारण, मूलांक 4 के लोग कभी-कभी बहुत अधिक आलोचनात्मक हो जाते हैं।

राजनीति और कूटनीति की जरूरत मूलांक 4 के लोग तकनीकी और व्यवस्थित करियर के लिए बहुत उपयुक्त होते

 इनकी स्पष्टवादिता को लोग अक्सर रुखापन या अशिष्टता मान बैठते हैं, जिससे बेवजह की गलतफहमियाँ पैदा होती हैं और इनके शत्रु बन जाते हैं। करियर और जीवनशैली: तकनीकी क्षेत्र, राजनीति और कूटनीति की जरूरत मूलांक 4 के लोग तकनीकी और व्यवस्थित करियर के लिए बहुत उपयुक्त होते हैं। रेलवे, इंजीनियरिंग, प्रशासन, वकालत और विशेष रूप से राजनीति तथा कूटनीति के क्षेत्र में इन्हें बड़ी सफलता मिलती है। राहु इन्हें अचानक अभूतपूर्व धन लाभ भी करा सकता है, खासकर अप्रत्याशित स्रोतों जैसे शेयर बाजार या लॉटरी से।

व्यवहार सीखना चाहिए। यदि ये अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की सलाह को महत्व दें

विशेषज्ञों की सलाह है कि मूलांक 4 के जातकों को अपनी जिद्दी प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्हें अपने जीवन में संतुलन लाने के लिए थोड़ा मिलनसार और कूटनीतिक (डिप्लोमेटिक) व्यवहार सीखना चाहिए। यदि ये अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की सलाह को महत्व दें, तो ये न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल करेंगे बल्कि सामाजिक और तकनीकी क्रांति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन्हें अफवाहों और गलत संगत से बचने की विशेष सलाह दी जाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !