Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-05

Jamshedpur News पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सेंट्रल ट्रेड यूनियन की संयुक्त बैठक

Meta Description

 Jharkhand : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सेंट्रल ट्रेड यूनियन की संयुक्त बैठक एटक के साकची कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड विश्वजीत देव ने किया।

ज्ञात हो की सेंट्रल ट्रेड यूनियन के संयुक्त अहवाहन पर भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित चार लेबर कोड को लागू करने के प्रयास के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है। सेंट्रल ट्रेड यूनियन का स्पष्ट मानना है की चार लेबर कोड मजदूरों के मौलिक अधिकार के खिलाफ और पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू किया जा रहा है
अतः मजदूर की लड़ाई लड़ने वाले सेंट्राल्वट यूनियन - एटक, सीटू, इंटक, ए आई सी सी टी यू, ए आई यू टी यू सी,स्वतंत्र बैंक और इंश्योरेंस के फेडरेशन,रेल, पोस्टल,बीएसएनएल,मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, कोल,इलेक्ट्रिसिटी सभी इस हड़ताल में शामिल हैं। 19 मई को साकची और बिष्टुपुर में मशाल जुलूस निकाला जायेगा वहीँ 20 मई को हड़ताल के दिन रास्ता रोको कार्यक्रम।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !