Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Tadasha Mishra Became First Woman In-charge DGP: तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की पहली महिला प्रभारी डीजीपी, संभाला पदभार

Jharkhand: झारखंड पुलिस विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन, जब 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा ने राज्य की नई प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पदभार संभाला। वह झारखंड की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद की कमान सौंपी गई है।

झारखंड पुलिस विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का आवेदन सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद तदाशा मिश्रा की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर शाम अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले, तदाशा मिश्रा गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

अल्पकालिक रहने की संभावना

शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के दौरान झारखंड पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने नई प्रभारी डीजीपी का स्वागत किया। अपने सख्त और तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली तदाशा मिश्रा की नियुक्ति से राज्य में पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उनका कार्यकाल अल्पकालिक रहने की संभावना है, क्योंकि वह इसी वर्ष 31 दिसंबर, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाली हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !