Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

MLA Sona Ram Sinku: विधायक सोनाराम सिंकू ने जेटैया दूधबिला जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों को बरगला कर विरोध करवाने का लगाया आरोप

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू ने जेटैया दूधबिला गांव की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों को बरगला कर विरोध करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने पहले के विधायकों को 25 साल प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को नजरअंदाज किया।

 सोनाराम सिंकू ने कहा कि उन्होंने 6 साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण सड़कों और योजनाओं को स्वीकृति दिलाई है और विकास कार्य निरंतर जारी है। जेटैया दूधबिला की जर्जर सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव स्वीकृति के अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। 

उन्होंने कहा कि वे जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं और विरोधी चाहे जितना भी ग्रामीणों को भड़काएं, जीत हमेशा सच्चाई की होती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !