India: भारत के मशहूर ट्रैवल क्रिएटर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि अनुनय सूद के परिवारवालों ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांझ की। इस दुखद खबर ने उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।
हाल ही में अनुनय सूद की सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह लास वेगास में थे जहाँ से उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। उनके परिवारवालों ने उनके फैंस से अपील की है कि इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान करें और उनके घर के आसपास भीड़ न लगाएं।
अनुनय सूद भारत के उन चुनिंदा ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स में से एक थे। जिन्हें 2022, 2023 और 2024 में Forbes India की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स सूची में शामिल किया गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेवल को शेयर करके लोकप्रियता हासिल की और अपने करियर में कई बड़ी ट्रैवल कंपनियों के साथ काम किया.
अनुने सोद के 1.4 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 3.8 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर थे। उनकी यात्रा कहानियां, खूबसूरत वीडियोज़ और सिनेमैटिक कंटेंट ने लाखों लोगों को प्रेरित किया।
उनके अचानक निधन की खबर से सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ सी आ गई। एक फैन ने लिखा, मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “यह बहुत दुखद खबर है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं..”