Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-05

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ में 1.5 करोड़ की डोडा तस्करी नाकाम, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Meta Description

धालभूमगढ़: धालभूमगढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के 4732 किलो डोडा से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई 4 मई की रात लगभग 2 बजे एनएच-18 पर की गई।

 
पुलिस ने ट्रक (नंबर HR 46 D 9844) को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ पाया गया। मौके से ट्रक चालक गणपत राम, निवासी नाकोड़ा, बालोतरा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
यह कार्रवाई घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुजूर के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 25/2025 दर्ज की गई है।
 
पुलिस अब इस मामले से जुड़े अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह डोडा कहां से लाया गया और किन्हें सप्लाई किया जाना था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !