Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Chaibasa News: चाईबासा में रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया फिदे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आगाज, खिलाड़ियों को डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने दी शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिदे रेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 नवंबर तक चाईबासा के खिरवाल बैंक्विट हॉल में किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 9 राज्यों के 345 शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 172 रेटेड खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 3 लाख रुपये है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 61 हजार रुपये है।

खिलाड़ियों को डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती हैं और विश्व स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में मदद करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्व स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !