Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-04

Jamshedpur news:बांग्ला नवबर्ष 1432 के उपलक्छ पर मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

Meta Description

 जमशेदपुर: सामाजिक संस्था बंगीय उत्सव समिति व बंगबंधु के संयुक्त तत्वावधान में रविवार मिलनी प्रेक्षागृह में बांग्ला नवबर्ष 1432 के उपलक्छ पर मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी शांति घोष, अंजलि बोस, अमिताभ बक्शी, बंगीय उत्सव समिति के अध्यक्ष अमित पत्रों, बंगबंधु के अध्यक्ष अपर्णा गुहा, महासचिव उत्तम गुहा, बंगाल क्लब के उपाध्यक्ष अंशुमान चौधरी, पार्थ मुखर्जी, श्रीजन हाइट के बबलू महतो उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। अपर्णा गृह ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्य के लिए अमिताभ बक्सी, मिलानी के राजू दत्ता, कृष्णेंदु चटर्जी, अमल संघ के सामंत कुमार, समाजसेवी विश्वनाथ राय, सुकुमार राय, बापी पात्र, अनूप गांगुली, अंजलि बोस, शांति घोष, दुर्गा ज्वेलरी व श्रीजन हाइट को सम्मानित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार अजय महतो, रीमा दे, चित्रदीप भट्टाचार्य, सुमित झा, अरूप मजूमदार को सम्मानित किया गया। बंगीय उत्सव समिति के योग पुरुष अंशु सरकार, उपाध्यक्ष पूरबी घोष, अशोक दत्ता, प्रणब सरकार, अमित माइति, सुभाष सिंह राय, मिथिलेश घोष, सुबीर कुंडू, चयन गुहा, बिनोद दे, इंद्राणी भट्टाचार्य, प्रकाश मुखर्जी, कपिल हुई, नानटू सरकार, सपन मजूमदार, जावेद अंजुम , इंद्रजीत घोष, शुभम सेन, बाबूलाल चक्रवर्ती, डी सरकार को सम्मानित किया गया। संस्थान में महिला संगठन मैत्री बंगाल क्लब, मिलानी, मानवता, बंग बंधु, गोविंदपुर दुर्गा बड़ी, सुस्वागतम कमिटी, स्टाल कमिटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुमन दे ने "बारिश धारार मझे धरा .." "तारे धरी धरी..." आदि गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संजीव बनर्जी ने आगो निरुपमा, जीवने की पबों ना.., राजा बरुआ अमाय प्रश्न कोरे नील ध्रुवों तारा..., होय तो तुमरी जोनों.., आज एई दिन ताके..., बॉबी भट्टाचार्य ने एई बांग्लार माटी ते मागों अमाय जन्म दियो.., मिलन होवे कोतो दिने..., सुनैना करवा ने महुआय जाेमछे आज मोऊ गो.., झिरी झिरी सौंपने झोरे..., आदि गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव उत्तम गुहा व धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष शुभंकर चटर्जी ने किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !