Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-02

Bihar Breaking: मोकामा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Bihar: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को काफ़ी तनावपूर्ण हालात रहे। जहां मोकामा से बाढ़ अनुमंडल अस्पताल जाने वाली सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दुलारचंद यादव का शव रखा गया था, जिसे लेकर भारी भीड़ अस्पताल की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान कई समर्थक नारेबाज़ी करते हुए अमर्यादित शब्दों का उपयोग भी करते नज़र आए।

भीड़ में गुस्सा साफ दिखाई दिया 

ट्रॉली पर कभी राजद उम्मीदवार वीणा देवी दिखाई दीं, तो कभी जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष। भीड़ में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था और माहौल काफी उग्र था।

दुलारचंद यादव बाहुबली के रूप में जाने जाते

दुलारचंद यादव जो कि 1980 और 1990 के दशक में बाहुबली के रूप में जाने जाते थे। उनकी की हत्या 30 अक्टूबर की दोपहर मोकामा में कर दी गई थी। उनके मर्डर के बाद से यह क्षेत्र राष्ट्रीय सुर्खियों में है। मोकामा की राजनीति में लंबे समय से दबदबा रखने वाले अनंत सिंह के परिवार को साल 1990 से सिर्फ़ एक कार्यकाल को छोड़कर यह सीट मिली हुई है। अनंत सिंह को स्थानीय स्तर पर "छोटे सरकार" के नाम से भी जाना जाता है।

दुलारचंद हत्या से पहले पाया गया

दुलारचंद हत्या से ठीक एक दिन पहले गया ज़िले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में भी हिंसक घटना हुई थी, जहां हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी अनिल कुमार पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस बीच मोकामा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, पटना पुलिस ने एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को बाढ़ के कारगिल मार्केट क्षेत्र से गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पहले उनके आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें मौके से पकड़ लिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि एसएसपी की टीम पहले से ही उनके घर के बाहर तैनात थी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !