Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Bokaro DC: उपायुक्त अजय नाथ झा की सादगी बनी मिसाल, जनता से जुड़ने का अनोखा अंदाज़

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा इन दिनों अपने सादगीपूर्ण स्वभाव और जनसंपर्क के अनोखे तरीके के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ वे जनता के बीच एक सामान्य नागरिक की तरह व्यवहार करते हैं, जिससे वे लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।


उपायुक्त झा अपने कार्यालय या जनता दरबार में 

उपायुक्त झा अपने कार्यालय या जनता दरबार में आम नागरिकों के साथ फर्श पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही समाधान का निर्देश देते हैं। उनका यह सरल और सहज व्यवहार जनता के साथ आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है।

कुछ दिन पूर्व लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 

कुछ दिन पूर्व लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर उन्होंने अपनी सादगी का और उदाहरण प्रस्तुत किया। छठ के दूसरे दिन उपायुक्त अचानक बेरमो प्रखंड के दक्षिणी पंचायत खटाल निवासी रवि निषाद के घर पहुंचे, जहाँ उन्होंने परिवार के साथ बैठकर खरना प्रसाद ग्रहण किया और पूजा में शामिल हुए। खाट पर बैठकर प्रसाद लेने की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जो जनता से उनके गहरे जुड़ाव का प्रतीक बन गई।

अजय नाथ झा का यह व्यवहार इस बात की मिसाल 

अजय नाथ झा का यह व्यवहार इस बात की मिसाल है कि एक सच्चा प्रशासक सिर्फ आदेश देने वाला नहीं, बल्कि जनता का सेवक भी होता है। उनका आत्मीय और मानवीय दृष्टिकोण प्रशासन और आम लोगों के बीच की दूरी को मिटाने का कार्य कर रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !