Jamshedpur: जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मर्कज़ी दारुल क़िरात के पास अचानक हड़कंप मच गया। जहां नशे के में धुत एक युवक ने मोहल्ले में मौजूद एक किराना के दुकान पर जाकर उत्पात मचाया।
मौजूदा लोगों के अनुसार
मौजूदा लोगों के अनुसार फ़ातिमा जनरल स्टोर के स्वामी नसीम अहमद की दुकान पर राका नाम का युवक नशे में धुत हो कर आया और किसी बात पर बिना वजह झगड़ा करना शुरू कर दिया। दुकान मालिक का कहना है कि यह युवक अक्सर नशे की हालत में दुकान आता है और कई बार तो बिना पैसे दिए सामान उठाकर सामन ले जाता है और तो और यह ग्राहकों से विवाद भी करता है।
उसने पहले गाली-गलौज की
शुक्रवार को भी उसने पहले गाली-गलौज की। फिर गुस्से में दुकान के काउंटर से लगभग 5 से 6 हज़ार रुपये उठा लिया और वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन शराबी राका भागने में सफल रहा।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, हालांकि अभी तक कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और अक्सर इलाके में उपद्रव मचाते रहता है। लोगों का मानना है कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो ऐसी घटनाओं से क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता है।
आज़ाद नगर थाना पुलिस का कहना
वहीं आज़ाद नगर थाना पुलिस का कहना है कि जैसे ही लिखित शिकायत प्राप्त होगी, मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।