Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Bokaro News: चास में नगर निगम की कार्रवाई, केक बेकरी में मिली गंदगी और बिना लाइसेंस कारोबार

Bokaro: अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के निर्देश पर आज 31 अक्टूबर 2025 को खाद्य निरीक्षक श्री प्रशांत राज एवं श्री संजीव कुमार भैया ने चास शहर की विभिन्न बेकरी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान Tha Mom Cakes And Bakery में गंभीर अस्वच्छता पाई गई।


बर्तन महीनों से नहीं धुले थे, किचन परिसर अत्यंत गंदा 


बर्तन महीनों से नहीं धुले थे, किचन परिसर अत्यंत गंदा था, खाद्य सामग्री बिना ढके रखी थी और जगह-जगह मक्खियाँ व कॉकरोच पाए गए। संचालक के पास फूड लाइसेंस भी नहीं था। वर्तमान स्थिति देखकर यह प्रतीत हुआ कि वहां तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थ मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। मौके पर ही ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया और अनुपयुक्त खाद्य सामग्री नष्ट कर दी गई।

निरीक्षण के दौरान अन्य सभी बेकरी संचालकों

निरीक्षण के दौरान अन्य सभी बेकरी संचालकों के लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र और स्वच्छता मानकों की भी जाँच की गई। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे खाद्य पदार्थों के निर्माण में केवल प्रमाणित और अनुमोदित कच्चे माल का ही उपयोग करें तथा सभी उत्पादों पर लेबल और समाप्ति तिथि अंकित करें।

खाद्य निरीक्षक प्रशांत राज और संजीव कुमार भैया ने बताया

खाद्य निरीक्षक प्रशांत राज और संजीव कुमार भैया ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार, चास क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !