Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Banking Aadhaar Update: नवंबर से बदले कई नियम बैंकिंग, आधार अपडेट, LPG और डिजिटल पेमेंट पर असर

Update: नवंबर की शुरुआत के साथ आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। बैंकिंग, निवेश, आधार अपडेट, LPG सब्सिडी और डिजिटल पेमेंट सिस्टम में हुए ये बदलाव न सिर्फ लोगों की जेब पर असर डालेंगे, बल्कि उनकी सुविधाओं को भी प्रभावित करेंगे।

 बैंक खातों में अब चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा

एक नवंबर से बैंक खाताधारक अब अपने खाते में चार तक नॉमिनी जोड़ सकेंगे। पहले केवल एक ही नामिनी रखने की अनुमति थी। नए प्रावधान बैंकिंग लॉ (सशोधन) एक्ट 2025 के तहत लागू किए गए हैं, जिससे खाताधारक अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा को और बेहतर कर सकेंगे।

म्यूचुअल फंड में पारदर्शिता बढ़ेगी

सेबी ने एक नवंबर से नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब सभी फंड हाउस निवेशकों को यह बताने के लिए बाध्य होंगे कि उनसे मैनेजमेंट फीस, ब्रोकरेज और अन्य चार्जेज के रूप में कितना शुल्क लिया जा रहा है।

आधार अपडेट हुआ आसान

UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी। इसके लिए अब किसी एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

 LPG उपभोक्ताओं को राहत

सरकार ने दीपम उज्ज्वला योजना के तहत रिफिल सब्सिडी जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि बाजार दरों में हल्का संशोधन संभव है, जिससे गैस उपभोक्ताओं को आंशिक राहत मिलेगी।

 डिजिटल वॉलेट और पेमेंट ऐप्स पर शुल्क

RBI और कई बैंकों ने एक नवंबर से वॉलेट या थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स से किए जाने वाले लेन-देन पर 1% शुल्क लागू किया है। कहा गया है कि यह चार्ज डिजिटल ट्रांजैक्शन की सर्वर और सिक्योरिटी लागत को कवर करने के लिए है।इन सभी बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा कहीं राहत तो कहीं जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !