Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-04

Maiya Samma Yojana: शुरू हुई कार्रवाई, महिलाओं को दो दिनों के भीतर पैसे लौटाने का नोटिस जारी

Meta Description

 झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रही अपात्र महिलाओं को जल्द से जल्द योजना की राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है. सरायकेला प्रखंड में 6 ऐसी लाभुकों को चिह्नित किया गया है, जिनके पिता या पति शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी कर रहें हैं. इसके बावजूद ये महिलाएं योजना का लाभ उठा रहीं हैं.

बीडीओ यस्मिता सिंह ने बताया कि ऐसी सभी लाभुकों को नोटिस जारी कर 2 दिनों के भीतर योजना की राशि वापस प्रखंड नजारत में जमा करने का निर्देश दिया गया है. नोटिस मिलने के बाद भी योजना की राशि जमा नहीं करने वाली महिलाओं पर कानूनी कार्रवाई होगी. मंईयां सम्मान योजना का का गलत तरीके से लाभ उठाने के आरोप में प्रखंड की अधूरी देवी, संजू नायक, संध्या देवी, शीला प्रमाणिक, दशमी हेम्ब्रम और सोनाली गोड़सोरा को नोटिस जारी किया गया है.

बीडीओ यस्मिता सिंह ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल 18 से 50 वर्ष की महिलाएं ही उठा सकती हैं. इसके अलावा भी कई मापदंड तय किए गए हैं. तय मापदंड के अनुसार वैसी महिलाएं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सरकारी तंत्र से जुड़ी हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं. लेकिन इसके बावजूद भी प्रखंड की कई ऐसी महिलाएं गलत तरीके से आवेदन कर योजना का लाभ उठा रही हैं. अब इन सभी महिलाओं को 2 दिनों के भीतर योजना की राशि प्रखंड में जमा करने का आदेश दिया गया है.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !