• 2025-04-04

नाबालिग बच्ची की हत्या, लाश के साथ दुष्कर्म: आइस्क्रीम खिलाने के बहाने किया अगवा, वारदात के बाद पुआल में...

Meta Description

 बीते दिनों झारखंड की राजधानी रांची में एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले का आरोपी अब पकड़ा गया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो खुलासा किया वो रूह कंपा देने वाला है। आरोपी ने बताया कि नाबालिग बच्ची की हत्या करने के बाद उसने शव के साथ भी दुष्कर्म किया।

 
इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी और नाबालिग के बीच जान-पहचान थी। इसी वजह से आरोपी ने बिजूपाड़ा में लगे मेले के दौरान घूमने गई नाबालिग को एक अप्रैल को अगवा किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने नाबालिग की गला दबाकर हत्या की और फिर दुष्कर्म किया। दो अप्रैल को भागने के क्रम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
आइस्क्रीम खिलाने का झांसा देकर किया अगवा
 
आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को मेला के दौरान नाबालिग पारंपरिक परिधान में थी। इस वजह से उसने उसके माता-पिता को आइस्क्रीम खिलाने का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। खाने-पीने के दौरान अंधेरा हो गया। आरोपी नाबालिग को लेकर हुटार गांव स्थित शितलाबार गेहूं के खेत में ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर, नाबालिग ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या की, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका शव को पुआल में छिपाकर साड़ी ओढ़ा दिया। इसके बाद वह वहीं पर सो गया। अगले दिन दो अप्रैल की अहले सुबह जब वह भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर नाबालिग का शव भी बरामद कर लिया।
 

ग्रामीणों ने किया था हंगामा

 
शव मिलने के बाद से ही ग्रामीण बेहद आक्रोशित हो गए थे। दो मार्च को सड़क पर उतरे और आरोपी को भीड़ के हवाले करने की बात पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे खलारी डीएसपी और दूसरे पुलिस अफसरों ने सभी को समझा-बुझाकर वापस भेजा था। आक्रोशित ग्रामीणों के सड़क पर उतरने की वजह से रांची-डालटनगंज मार्ग कई घंटों तक जाम रहा था।