Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-03

Babulal Marandi:सरायकेला मामले में बाबूलाल मरांडी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Meta Description

 Jharkhand:सरायकेला मामले में भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरायकेला समेत पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी है. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सरायकेला की एक बेटी ‘लव जिहाद’ का शिकार हुई है. राजनीतिक दबाव में उसे नजरबंद कर रखा गया है, जो अमानवीय है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है, ‘जानकारी मिल रही है कि मुस्लिम समुदाय द्वारा पीड़िता का जबरन धर्मांतरण कराने के इस मामले में पुलिस प्रशासन भी आरोपियों को संरक्षण दे रहा है.

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि सरायकेला पुलिस से अनुरोध है कि वे पीड़िता से उसके स्वजनों और ग्रामीणों को मिलने की अनुमति दें. इस गंभीर मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के पुलिस सख्त कार्रवाई करे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाये गये, तो भारतीय जनता पार्टी सरायकेला सहित पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी.

बाबूलाल मरांडी ने 28 अप्रैल को भी एक ट्वीट किया था. इसमें सरायकेला की उस लड़की के निकाह का पश्चिम बंगाल सरकार से जारी मैरेज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी अपलोड किया था. साथ ही कहा था कि सरायकेला, झारखंड की एक बेटी का धर्म परिवर्तन कर बंगाल में विवाह कराने का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा था कि जानकारी के अनुसार, युवक तस्लीम, 3 बच्चों का पिता है, जबकि युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है. युवती की उम्र 19 साल बतायी जा रही है, लेकिन यह संदिग्ध लग रहा है.

आरोप है कि सरायकेला में एक हिंदू लड़की का शादीशुदा मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करा दिया गया है. भाजपा इसे लव जिहाद करार दे रही है. दोनों ने कोलकाता में जाकर निकाह कर लिया है. भाजपा इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी लोोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !