Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Jamshedpur News: जनता दल (यूनाईटेड) युवा मोर्चा ने छठ महापर्व को लेकर के यातायात जाँच पर रोक लगाने की मांग की

Jamshedpur: जमशेदपुर में जनता दल (यूनाईटेड) युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने छठ महापर्व को लेकर यातायात जाँच पर रोक लगाने की सिफारिश पुलिस प्रशासन से की है। नीरज सिंह ने बताया कि छठ की तैयारी को लेकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में रोजाना बाजार आना-जाना करना पड़ रहा है।

इसी दौरान उन्होंने डीएसपी (ट्रैफिक) से दूरभाष पर संपर्क कर आग्रह किया कि इस समय यदि पुलिस प्रशासन द्वारा कठोर यातायात जाँच अभियान नहीं चलाया गया, तो इससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक छठ महापर्व संपन्न न हो जाए तब तक यातायात जाँच में रोक लगा दिए जाए। 

डीएसपी ट्रैफिक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे वरीय पदाधिकारियों के साथ विमर्श कर इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, और ऐसा कदम उठाया जाएगा जिससे छठ पर्व का महापर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !