Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Jamshedpur Sakchi: साकची कचहरी बाबा मंदिर में जुस्को द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण का विरोध, स्थानीय समिति के दबाव में कार्य रोका गया

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित डीसी ऑफिस के पास प्रसिद्ध कचहरी बाबा मंदिर में शुक्रवार को जुस्को (टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज) के द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों और मंदिर समिति को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने इसका जोरदार विरोध किया।


मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि बिना पूर्व अनुमति और जानकारी

मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि बिना पूर्व अनुमति और जानकारी के जुस्को द्वारा मंदिर परिसर की जमीन में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा था। समिति ने आरोप लगाया कि यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक और सार्वजनिक भूमि है, जिस पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य करने से पहले प्रशासन और मंदिर समिति से अनुमति आवश्यक है।

विरोध बढ़ने पर मौके पर कई स्थानीय श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुँच गए

विरोध बढ़ने पर मौके पर कई स्थानीय श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुँच गए। स्थिति को देखते हुए जुस्को कर्मियों को काम रोकना पड़ा। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि मंदिर वर्षों से स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है, और किसी भी तरह की सीमांकन या निर्माण कार्रवाई मंदिर की जमीन पर नहीं किया जा सकता।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !