Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Jamshedpur Chhath Puja Preparation: जमशेदपुर महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर, घाटों को मॉडल रूप देने की तैयारी

Jamshedpur: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आने वाला है और इसे लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी जेएनएसी इस बार शहर के कई नदी छठ घाटों को मॉडल छठ घाट के रूप में विकसित कर रही है, जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है।


मॉडल घाट और आकर्षक पेंटिंग

स्वर्णरेखा नदी छठ घाट, दोमुहानी नदी छठ घाट और भोजपुर नदी छठ घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों को मॉडल घाट बनाया जा रहा है। इन घाटों पर की जा रही पेंटिंग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगी। पेंटिंग के माध्यम से भगवान सूर्य देव और स्वच्छता के प्रतीकों को उकेरा जा रहा है, जिससे छठ व्रतियों और भक्तों के लिए यह नजारा और भी मनमोहक बन जाए। इस दौरान, पेंटिंग करने वालों का हौसला बढ़ाने के लिए जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के नगर आयुक्त कृष्णा कुमार और सिटी मैनेजर ज्योति पुंज ने स्वयं भी पेंटिंग की।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

घाटों पर आने वाले लाखों व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हर नदी घाट पर एनडीआरएफ (NDRF) की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा, व्रत धारियों की सुविधा के लिए सभी नदी घाटों पर चेजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जेएनएसी यह सुनिश्चित कर रही है कि महापर्व के दौरान सभी घाट स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हों।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !