Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

4th SAAF Senior Athletic Championship: राजधानी रांची में 4th Saaf सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप्स, 2025 का आगाज़, विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित 4th साफ़ सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप्स, 2025 की मेजबानी के लिए तैयार है। देश-विदेश के एथलीटों, अधिकारियों और दर्शकों की भारी उपस्थिति को देखते हुए, रांची जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने सुगम आवागमन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू किया है।


श्रेणी अनुसार अलग-अलग मार्ग और पार्किंग

अंतर्राष्ट्रीय खेल भावना के अनुरूप, प्रशासन ने विभिन्न हितधारकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। एथलीट और टेक्निकल ऑफिसर: इन वाहनों के लिए मोरहाबादी टीओपी और बापू वाटिका के बीच स्थित ड्रॉपगेट से प्रवेश मिलेगा। पार्किंग की सुविधा गांधी मूर्ति पार्क के पास मोरहाबादी मैदान में, एथलीट गैदरिंग पवेलियन के सामने तय की गई है। प्रवेश गेट नंबर 24 से होगा।

 वीआईपी/वीवीआईपी मेहमान

 वीआईपी पासधारी वाहनों को गांधी मूर्ति पार्क के बाद बाएँ मुड़कर पार्किंग मिलेगी, और वे गेट नंबर 28 से प्रवेश करेंगे। वहीं, वीवीआईपी मेहमानों के लिए गेट नंबर 01 और उसी के सामने विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 स्थानीय खिलाड़ी खिलाड़ियों को मोरहाबादी मैदान के पुराने स्टेज के पास उतारा जाएगा, और बसें रांची कॉलेज फुटबॉल मैदान में पार्क होंगी। खिलाड़ी पैदल चलकर गेट नंबर 29 से स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। मीडिया प्रतिनिधि: मीडिया कर्मियों की गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल होटल पार्क प्राइम के बगल और मान्या पैलेस के सामने निर्धारित किया गया है। मीडिया पासधारी गेट नंबर 13 से प्रवेश कर विंग ए, लोअर टीयर मीडिया एरिया में पहुंचेंगे।

दर्शकों के लिए तीन मुख्य पार्किंग स्थल

आम दर्शकों की सुविधा के लिए तीन मुख्य पार्किंग स्थल तय किए गए हैं
पुराने स्टेज के पास मोरहाबादी मैदान
ऑक्सीजन पार्क के सामने का मैदान
टी.आर.आई. के सामने का मैदान

इन स्थानों से दर्शक पैदल चलकर गेट नंबर 18, 19, 20, 21 या गेट नंबर 10, 12 से स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे

पैदल मार्ग को प्राथमिकता

ट्रैफिक की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, स्टेडियम के चारों ओर की सड़क को डिवाइडर से विभाजित किया गया है। स्टेडियम की ओर वाली सड़क केवल पैदल दर्शकों के लिए होगी, जबकि दूसरी ओर की सड़क पर वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। प्रशासन ने सभी नागरिकों और दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !