Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jharkhand Police Transfer Posting : झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 आईपीएस अधिकारियों की होगी पदोन्नति, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Ranchi News : झारखंड पुलिस सेवा में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को 16 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित प्रस्ताव भेज दिया है। राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इन पदोन्नतियों में एडीजी, आईजी, डीआईजी और सेलेक्शन ग्रेड तक के प्रमोशन शामिल हैं।


एडीजी रैंक में होंगे पदोन्नत


2001 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कौशिक को एडीजी रैंक में पदोन्नत किया जाएगा। फिलहाल वे रांची जोनल आईजी के साथ-साथ सीआईडी आईजी का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

तीन अधिकारी बनेंगे आईजी

2008 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी रैंक में पदोन्नत करने का प्रस्ताव है :-

अनीश गुप्ता, वर्तमान में सीबीआई में डीआईजी पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत।
एम. तमिलवानन, नेशनल पुलिस अकादमी, हैदराबाद में तैनात।
अजय लिंडा, वर्तमान में डीआईजी, होमगार्ड एवं फायर सर्विस के पद पर कार्यरत।

पांच अधिकारी बनेंगे डीआईजी

2010 बैच की कुसुम पुनिया को डीआईजी रैंक में पदोन्नति दी जाएगी।
इसके अलावा 2012 बैच के पांच अधिकारी,
किशोर कौशल, अखिलेश वी. वरियर, अंजनी कुमार झा, मोहम्मद अर्शी, और आनंद प्रकाश को भी डीआईजी रैंक में प्रमोशन मिलेगा।

छह एसपी को मिलेगा सेलेक्शन ग्रेड

2013 बैच के छह एसपी रैंक के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी जाएगी। इनमें हुर्दीप पी. जनार्दन, निधि द्विवेदी, अंशुमान कुमार, प्रशांत आनंद, हरिलाल चौहान और एक अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इन पदोन्नतियों के बाद झारखंड पुलिस में कई प्रमुख पदों पर नई तैनातियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे राज्य के सुरक्षा तंत्र में एक नई ऊर्जा और नेतृत्व का संचार होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !