Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Tata Steel Half Marathon: टाटा स्टील ने की जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 की घोषणा, 9.18 लाख है पुरस्कार राशि, इस वेबसाइट पर करा सकते है रजिस्ट्रेशन

Jamshedpur: शहर में फिर लौट आया है जोश, जुनून और फिटनेस का उत्सव! टाटा स्टील ने अपने प्रतिष्ठित जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 के 10वें संस्करण की घोषणा कर दी है. यह रोमांचक आयोजन 30 नवंबर 2025 को होने जा रहा है और इस बार थीम है – “दिल से दौड़ो जमशेदपुर”. पिछले दस सालों में यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं रही, बल्कि जमशेदपुर की पहचान बन चुकी है, जहां लोग फिटनेस, एकता और खुशी के जज़्बे से कदम मिलाते हैं.


टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदरा रामम ने बताया कि मैराथन अब शहर की पहचान बन गई है. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ जीतने के लिए नहीं, बल्कि अपने दिल और सेहत के लिए दौड़ते हैं.

 
इस बार हाफ मैराथन में 5,500 से ज्यादा धावकों के जुड़ने की उम्मीद है. पिछले साल 18 राज्यों से 4,821 लोगों ने इसमें भाग लिया था. मैराथन की कुल इनाम राशि 9.18 लाख होगी.

हाफ मैराथन का रूट इस बार पहले जैसा ही रहेगा. कंपनी ने जमशेदपुर के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में भाग लें. मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. जो भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वे www.tatasteelruns.com पर जाकर अपना रजिस्टेशन करा सकते हैं.
 
बता दें कि टाटा स्टील खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. कंपनी ने कोलकाता 25K, जोड़ रन-ए-थॉन, कपिलाश हाफ मैराथन जैसे कई आयोजन करती है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !