Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Dhanbad News: धनबाद में दो पक्षों के बीच भयंकर झड़प, पत्थरबाजी और मारपीट के कारण महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Dhanbad: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोला कुसमा कोडाडीह क्षेत्र में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भयंकर झड़प हो गई. जिसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. 


घायलों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) धनबाद में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार SNMMCH में जारी है।

विवाद कैसे भड़का

जानकारी के अनुसार भूषण मंडल की रैयती जमीन पर जमीन कारोबारी उत्तम सिंह जेसीबी मशीन से समतलीकरण का काम करा रहे थे। इसका विरोध करने जब भूषण मंडल के परिजन मौके पर पहुंचे तो उसी वक्त दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों की ओर से ईंट और पत्थर चलने लगे।

 स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को  नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !