Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Jamshedpur Firing : सिदगोड़ा में जुआ विवाद के दौरान फायरिंग, छाती में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर, रिम्स रांची रेफर

Janshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इमली पेड़ के पास मंगलवार तड़के जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब चार बजे कुछ युवक इमली पेड़ के पास जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे दीपक के सीने में गोली लग गई।


गोली लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद अन्य युवक भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दीपक को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सुबह करीब सात बजे दीपक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !