Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-04

Chhath Puja Special: राजस्थानी मूल की रीना देवी ने अपनाई बिहार की सांस्कृतिक परंपरा, छठ पूजा की कठिन साधना कर परिवार एवं समाज की सुख शांति की कामना की

Meta Description

 Jamshedpur: मारवाड़ी ब्राह्मण राजस्थानी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रीना देवी ने अपनी शादी के बाद बिहार की संस्कृति और परंपराओं को पूरे हृदय से अपनाया। उनकी शादी सोनारी, जमशेदपुर स्थित एक बिहारी परिवार में हुई, जहां उन्होंने परिवार की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए विगत 6-7 वर्षों से श्रद्धा और समर्पण के साथ कार्तिक छठ पूजा कर रही हैं।

 
इस वर्ष, रीना देवी ने पहली बार कठिन छठी छठ (चैत मास में होने वाली छठ पूजा) का व्रत रखा, जो गर्मी के मौसम में निर्जला रहकर किया जाता है। अत्यधिक तप और कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने इस व्रत को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूरा किया। उनका कहना है कि यह उनके लिए एक सौभाग्य की बात है और वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा से इस परंपरा को निभाती रहेंगी।
 
रीना देवी ने इस छठ पूजा के माध्यम से अपने परिवार, समाज, देश और पूरी दुनिया की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उनका यह समर्पण समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि संस्कृति और परंपराएं प्रेम और आस्था के माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा अपनाई जा सकती हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !