Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Saraikela Road Accident: सरायकेला में सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

Saraikela: सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के चालियामा, कुजु क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना घटी। जहां  एक मोटरसाइकिल सवार युवक की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चाटे गोडसोरा के रूप में हुई है, जो रुंगटा स्टील प्लांट में काम करता था।

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई सहायता नहीं की गई और न ही कोई अधिकारी बात करने आया।


मृतक का परिवार

मृतक के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं और वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों में शोक और आक्रोश है। स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है कि वह जल्द से जल्द इस मामले की कार्रवाई करे और मृतक परिवार को न्याय दिलाए।


सड़क जाम के कारण यातायात बाधित 

सड़क जाम के कारण राहगीरों और मालवाहक वाहनों के मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आक्रोश इतना अधिक है कि पुलिस प्रशासन को भी उनके नजदीक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। मीडिया कर्मियों के साथ भी गलत व्यवहार किया जा रहा है। फिलहाल सड़क जाम के कारण यातायात बाधित है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !