Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Jamshedpur News: जमशेदपुर में छाई दीपावली की धूम, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार संग मनाया दीपोत्सव

Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर में दीपावली की धूम पूरे उल्लास के साथ देखने को मिली। शहर में हर ओर रोशनी और खुशियों का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में झारखंड के दो प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने अपने आवास पर पारंपरिक तरीके से दीपोत्सव मनाया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

बन्ना गुप्ता ने परिवार संग मनाई पारंपरिक दीपावली

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कदमा स्थित आवास पर पूरे परिवार के साथ पारंपरिक तरीके से दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान से गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और पूरे घर में मिट्टी के दीप जलाए, जिससे उनका आवास जगमग हो उठा। पूजा के बाद, पूर्व मंत्री ने अपने परिवार के साथ फुलझड़ी जलाकर खुशियाँ साझा कीं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने भी राज्य की जनता के लिए सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की।

रघुवर दास ने एग्रीको आवास पर की पूजा-अर्चना

वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी दीपावली के अवसर पर अपने एग्रीको स्थित आवास पर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक अनुष्ठान में उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी शामिल हुईं। परिवार ने साथ मिलकर पूजा की और उसके बाद घर के बाहर अनार और फुलझड़ी जलाकर दीपोत्सव मनाया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपोत्सव का त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर पूरे भारत में खुशी जाहिर करते हुए मनाया जाता है। तभी से लेकर आज तक यह त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहरवासियों के साथ-साथ पूरे राज्य की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी बधाई

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार लोगों के जीवन में एक नई रोशनी और उजाला लेकर आता है। उन्होंने भी भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले इस त्योहार की महत्ता को दोहराया। दोनों नेताओं और उनके परिवारों ने दीपों के इस पर्व को सादगी और उल्लास के साथ मनाया, और सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !