Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Adityapur News: आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान पथ निर्माण को लेकर आदित्यपुर में आम सभा आयोजित, प्रतिमा देवी बनीं अध्यक्ष, सड़क निर्माण की मांग तेज

Adityapur: आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में स्थानीय निवासियों ने एक आम सभा आयोजित की, जिसमें आदित्यपुर नगर निगम के कनीय अभियंता राहुल कुमार भी उपस्थित थे। इस सभा में जयप्रकाश उद्यान टाटा कांड्रा मुख्य सड़क से लक्ष अपार्टमेंट तक पथ निर्माण को लेकर चर्चा की गई।

स्थानीय निवासियों का आरोप

 स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले 8 वर्षों से इस सड़क के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बावजूद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। निवर्तमान पार्षद और जनता ने काफी प्रयास के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया था, लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण सड़क का टेंडर कैंसिल हो गया। आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयप्रकाश उद्यान पथ का निर्माण किया जाना चाहिए। 

कमिटी का किया गया गठन

 इसके लिए एक कमिटी का गठन किया गया, जिसमें प्रतिमा देवी को अध्यक्ष और मंजू देवी को सचिव चुना गया। कमिटी का उद्देश्य सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करना और स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा करना है। कमिटी में शामिल सदस्यों में प्रतिमा देवी, मंजू देवी,रीता कुमारी,अभय कुमार सिन्हा, जे. एन. सिंह,गुड्डू कुमार, आभा चौरसिया,रमेश चंद्र चौरसिया,कुमारी प्रिया,देसी कुमारी, कनक लता, सविता,किर्तोनिया, मंजू तिवारी, पम्मी, शकुंतला शर्मा, अंजू शाह,बीएससी कैलाश पाठक, सपना सिंह, शशांक कुमार, विनीत सहाय एवं सुरेश कुमार सहित स्थानीय निवासी उपस्थित हुए।

सड़क निर्माण के लिए स्थानीय निवासी संघर्ष करने को तैयार 

कमिटी जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करने के लिए आदित्यपुर नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों से संपर्क करेगी। स्थानीय निवासी सड़क निर्माण के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !