Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Jamshedpur News: एक दिया शहीदों के नाम, प्रकाश से जगमगा उठा शहीद स्थल, भारत माता की जय -वंदे मातरम की घोष से गूंज उठा शहीद स्थल

Jamshedpur: शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा, दीपावली के अवसर पर 9 सालों से हजारीबाग शहीद स्मारक पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है, गुरुवार की देर शाम स्थानीय परिसदन के समक्ष शहीद स्मारक सैकड़ों दीयों से जगमगा उठा, शहीद स्मारक को दीपमालाओं से रौशन कर मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करनेवाले शहीदों की शहादत को याद किया गया. शहीदों की याद में जब दीये जगमगाए, तो चहुंओर शौर्य और उजाला छा गया।


आयोजन समिति से जुड़े रंजन चौधरी ने बताया कि 

आयोजन समिति से जुड़े रंजन चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों को नमन करना है जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देश के लिए दे दिया. इन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा जवानों के हाथों में है. जब हम नींद में रहते हैं तो जवान देश की सरहद की सुरक्षा करते हैं. कई ऐसे जवान हैं जिन्होंने अपना सर्वोच्च निछावर देश के लिए कर दिया. उन शहीदों के नाम पर एक दिया शहीद स्थल पर जलाया जा रहा है यह सच्ची श्रद्धांजलि है।

 उन्होंने यह भी कहा कि हर एक भारतीयों का यह दायित्व है कि जहां भी शहीद स्थल शहीद स्मारक हैं उसे साफ रखें और दीपावली के दिन एक दिया अवश्य स्मारक में जलाएं।

देश को यह संदेश देता है कि शहीद हमारे परिवार के अंग है

इस मौके पर स्थानीय लोगो ने कहा किने कहा जवान देश के लिए शहीद होता है और जब उसके याद में ऐसा कार्यक्रम होता है तो दिल प्रफुल्लित हो जाता है. जिस तरह हम अपने घर में ईश्वर के सामने दीप जलते हैं ठीक उसी तरह शहीद जवानों के नाम पर भी घर में दीप जलाना चाहिए।

शहीद हमारे परिवार के अंग 

देश सर्वोपरि है यह हम सभी को समझना चाहिए. जिस तरह से जवान हंसते-हंसते देश के लिए अपना कुर्बानी दे देता है इस तरह हमें भी जवान के परिवार वालों को भी याद करें। एक दिया शाहिद का नाम कार्यक्रम पूरे देश को यह संदेश देता है कि शहीद हमारे परिवार के अंग है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !