Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Ghatshila By-Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए हेमंत सोरेन की बड़ी तैयारी, 40 नेताओं संग संभालेंगे चुनाव प्रचार

Ghatshila By-Election: आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 को लेकर झारखंड की सत्ताधारी पार्टी ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मैदान में उतरने जा रहे हैं और पार्टी के मुख्य प्रचारक के रूप में पूरी चुनावी कमान संभालेंगे. इसके लिए पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची मंजूरी के लिए भेजी है और प्रचार वाहनों के पास जारी करने का अनुरोध भी किया है.

हेमंत के साथ ये नेता करेंगे मोर्चा संभाला

पार्टी की ओर से जिन वरिष्ठ नेताओं को घाटशिला में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, दीपक बिरुवा, सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ-साथ बसंत सोरेन और डॉ. महुआ माजी जैसे मजबूत चेहरे शामिल हैं. अभियान में ये नेता वायु, सड़क और रेल मार्ग से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे.

घाटशिला में चुनावी सरगर्मी तेज
उपचुनाव की घोषणा के बाद घाटशिला में राजनीतिक हलचल चरम पर है. सत्ता और विपक्ष दोनों अपने-अपने प्रचारक दल उतारने की तैयारी में हैं. चुनावी माहौल में गांव-गांव, कस्बों और बाजारों में चर्चाएं तेज हो चुकी हैं. प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष योजना बनानी शुरू कर दी है.

40 नेताओं की सूची में शामिल प्रमुख नाम
हेमंत सोरेन
प्रोफेसर स्टीफन मरांडी
सरफराज अहमद
बैद्यनाथ राम
मथुरा प्रसाद महतो
सविता महतो
विनोद कुमार पांडेय
फागु बेसरा
दीपक बिरुवा
सुप्रियो भट्टाचार्य
कल्पना मुर्मू सोरेन
बसंत सोरेन
जोबा माझी
मिथिलेश कुमार ठाकुर
विजय हांसदा
डॉ. महुआ माजी
हफिजुल हसन
विकास मुंडा
अन्य वरिष्ठ नेता

घाटशिला उपचुनाव को केवल एक सीट की लड़ाई नहीं माना जा रहा, हेमंत सोरेन की सक्रियता बताती है कि पार्टी इस सीट को हर हाल में अपने पास रखना चाहती है. दूसरी ओर विपक्ष की नजरें इस पर एक बड़े अवसर की तरह हैं, जिससे वे सत्ता के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !