Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Railway News: दिवाली और छठ पर यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची से चलेंगी 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Railway News: त्योहारों के मौसम में घर लौटने वाले यात्रियों के लिए अहम राहत की खबर है. दिवाली और छठ महापर्व के अवसर पर रांची रेल मंडल ने विशेष तैयारी की है. रांची रेल मंडल के डीआरएम करूणानिधि सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार से राजधानी रांची से विभिन्न शहरों के लिए 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. उद्देश्य यह है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची और सीटों की कमी की परेशानी न झेलनी पड़े.


चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक में लिए गए निर्णय

हटिया स्थित कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ बैठक में डीआरएम ने कहा कि त्योहारों पर सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष कदम उठाया जा रहा है. रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य संजय अखौरी ने रांची से देश के अन्य हिस्सों की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और औद्योगिक विकास को देखते हुए नई ट्रेनों, ठहराव और कोच सुधार जैसे कदम जरूरी हैं.

यात्री सुविधाओं को लेकर अहम सुझाव

बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव उठाए गए, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों को फिर से रियायत देने और दिव्यांग यात्रियों के लिए मुफ्त सुविधाएं बहाल करने की मांग शामिल थी. स्टेशन पर कुलियों की कमी दूर करने और प्लेटफॉर्म सुविधाओं की समय-समय पर समीक्षा की बात भी कही गई.

चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य प्रस्ताव

रेलवे प्रशासन को निम्न सुझाव दिए गए

– रांची-नई दिल्ली गरीब रथ का ठहराव टुंडला स्टेशन पर

– रांची-अनंद विहार टर्मिनल ट्रेन का विस्तार जयपुर तक

– रांची से लखनऊ वाया अयोध्या सीधी ट्रेन

– गंगा सतलज एक्सप्रेस का विस्तार धनबाद से रांची तक

– हटिया-सांकी सेवा का विस्तार हजारीबाग टाउन तक

– रांची-हावड़ा नई ट्रेन वाया बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा

– रांची-वाराणसी वंदे भारत सप्ताह में तीन दिन

– शक्तिपुंज एक्सप्रेस की समय-सारणी में बदलाव

– हटिया-बंगलुरू वाया रोजाना सुपरफास्ट वंदे भारत

– पुराने कोचों में बेसिन, इंजन रूम फिटिंग और मोबाइल चार्जर पॉइंमुख्यट की मरम्मत

डीआरएम का आश्वासन

डीआरएम करूणानिधि सिंह ने कहा कि त्योहारों में यात्रियों का दबाव बढ़ता है, इसलिए रेलवे सभी सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा. उन्होंने बताया कि रांची से लखनऊ-अयोध्या ट्रेन, धनबाद-सतलज का विस्तार रांची तक और नई वंदे भारत सेवाओं पर चर्चा चल रही है.

बैठक में वरिष्ठ डीसीएम शुचि सिंह सहित रांची रेल मंडल के उच्च अधिकारी और डीआरयूसीसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

जागरूक रहें, सुरक्षित यात्रा करें

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट समय पर बुक करें और अवैध एजेंटों से बचें. भीड़भाड़ वाले समय में यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा और नियमों का पालन जरूरी है. त्योहार की खुशी घर तक तभी पहुंचेगी जब यात्रा सुरक्षित और संयमित हो.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !