Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Ghatshila By-election: रांची में विधायक के साथ बैठक, झामुमो ने झोंकी पूरी ताकत, खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभाल रहे हैं कमान

Ranchi: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस महत्वपूर्ण चुनाव की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री सोरेन ने चुनाव की रणनीति बनाने के लिए जमशेदपुर समेत आस-पास के कई विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, खरसावां के विधायक दशरथ गगराई, मंत्री और चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, चक्रधरपुर के सुखराम उरांव और मंझगांव के निरेल पूर्ति शामिल हुए। पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर समेत झामुमो के विभिन्न स्तर के नेताओं को भी बुलाया गया था।

मीटिंग में सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की गई। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सहयोगी दलों की भी मदद लेने का निर्देश दिया है।

सीएम सोरेन खुद करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव की पूरी कमान संभाल ली है और सभी नेताओं को तत्काल चुनाव प्रचार में जुटने को कहा है। झामुमो ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। चूंकि सोमेश सोरेन राजनीतिक तौर पर परिपक्व नहीं हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने उनकी मॉनिटरिंग करने और पूरे परिवार को चुनाव में सक्रिय होने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार चुनाव प्रचार के लिए जमशेदपुर में ही रहेंगे

रणनीति के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार चुनाव प्रचार के लिए जमशेदपुर में ही रहेंगे। वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे, जिससे सोमेश सोरेन के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। यह उपचुनाव झामुमो के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !