Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Electricity News: बिजली चोरी के खिलाफ राज्य में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1139 उपभोक्ताओं पर एफआईआर

Ranchi: बिजली चोरी के खिलाफ राज्य में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. पिछले दो दिनों के अंदर 7721 ठिकानों पर रेड किया गया. 1139 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई. 1.93 करोड़ का जुर्माना ठोंका गया. 

बिजली चोरी रोकने के लिए 119 एंटी पावर थेफ्ट (एपीटी) टीमों का गठन किया गया है। बिजली वितरण निगम ने आम  जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए दिखाई दे, उसकी पूरी जानकारी और पता व्हाट्सऐप नंबर 94311-35515 (महाप्रबंधक, एपीटी) पर भेजें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर गुप्त रखा जाएगा।

राजधानी रांची में सबसे ज्यादा कार्रवाई

अभियान के दौरान राजधानी रांची में सबसे अधिक 1065 ठिकानों पर रेड की गई। यहां 119 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद धनबाद में 933 और चाईबासा में 905 ठिकानों पर छापेमारी की गई।


सर्किल का नाम रेड की संख्या एफआइआर की संख्या

रांची 1065 119
गुमला 297 57
जमशेदपुर 553 65
चाईबासा 905  81
धनबाद 933 73
 चास 614 80
डालटनगंज 509 95
गढ़वा 178 36
दुमका 281 60
साहेबगंज 463  92
गिरिडीह 413 80
देवघर 392 74
हजारीबाग 444 121
रामगढ़ 467 66
कोडरमा 207 40
कुल रेड की संख्या 7721
एफआइआर की संख्या 1139


बिजली विभाग ने साफ किया है कि बिजली चोरी करने वालों पर अब किसी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !