Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jharkhand News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, झारखंड में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित

Jharkhand News: देशव्यापी जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर झारखंड सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी है और राज्य में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए समन्वय और निगरानी करेगी. गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से भेजे गए निर्देश के बाद राज्य सरकार ने यह कमेटी गठित की है.

इस कमेटी में गृह सचिव झारखंड, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, वित्त सचिव, ग्रामीण विकास सचिव, कल्याण सचिव, पंचायती राज सचिव, महिला एवं बाल विकास सचिव, भू-राजस्व सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव और योजना विकास विभाग के सचिव को सदस्य बनाया गया है. कमेटी के संयोजक जनगणना निदेशक होंगे.

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर के हस्ताक्षर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है. यह कमेटी जनगणना की सभी तैयारियों, प्रशिक्षण, संसाधन प्रबंधन और जिला स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगी, ताकि 2027 में होने वाली जनगणना को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !