Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Ghatshila By-Election: सिंबल मिलने के बाद सोमेश सोरेन ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, घाटशिला से पूरा करेंगे पिता का सपना

Ghatshila By-Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी का सिंबल लेने के बाद सोमेश सोरेन सीधे उलियान स्थित स्वर्गीय निर्मल महतो के समाधि स्थल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सोमेश सोरेन ने कहा कि वे अपने पिता रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता का सपना था कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज और महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हो, जिसे वे हर हाल में पूरा करेंगे.

स्वर्गीय रामदास सोरेन की पत्नी ने भी कहा कि अब उनके बेटे पर जिम्मेदारी है और वह अपने पिता के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !