इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने कहा
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों को सशक्त बनाती हैं। हमारा लक्ष्य है कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज को कोल्हान विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों में स्थान दिलाया जाए। हमारे शिक्षक और छात्र दोनों ही महाविद्यालय की साख को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं। यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
कोल्हान विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन टाकू के चुनाव में
कोल्हान विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन टाकू के चुनाव में डॉ. अनिल चन्द्र पाठक के सचिव तथा प्रो. सुभाषचंद्र दास के वाईस प्रेसिडेंट पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों के नेतृत्व और निरंतर शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कॉलेज परिवार ने उन्हें बधाई दी। साथ ही सीनेट के सदस्य बनने पर प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र प्राण दास ने
इधर, महाविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र प्राण दास ने अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 70–75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक हासिल किया। कॉलेज ने उनके समर्पण और खेल भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।इसमें खेल प्रभारी डॉ सुमन कुमारी और टीम प्रभारी नीतीश कुमार की भूमिका सराहनी रही।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रो. अरविन्द कुमार साहू द्वारा किया गया। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. हरेन्द्र पंडित ने दी।