Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Ghatshila By-election: घाटशिला उपचुनाव को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन की गहन जांच में 22 लाख से अधिक रुपये बरामद

Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने रासुनचोपा चेकनाका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें एक वाहन से 10 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए. 

पुलिस ने बताया 

पुलिस के अनुसार, यह रकम उड़ीसा से जमशेदपुर लाई जा रही थी और पिछले दो दिनों में पुलिस की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले 13 अक्टूबर को 12 लाख 28 हजार 400 रुपये जब्त किए गए थे।

कुल बरामद नकदी 

इस तरह अब तक कुल 22 लाख 68 हजार 400 रुपये की नकदी पुलिस द्वारा जब्त की जा चुकी है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार, चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। ताकि अवैध पैसे या सामग्री का चुनाव प्रक्रिया पर कोई प्रभाव न पड़े. इसको लेकर हर जगह चेकिंग प्वाइंट बनाये गये है. ऐसी चुनाव को लेकर लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा। 



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !