रांची: नामकुम थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की कुल 22 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें बुलेट-03, पल्सर-10, स्कूटी-02, अपाचे-04 और यामाहा-02 शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से रांची, धनबाद और बोकारो जिलों में सक्रिय था और विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें ऊंचे दाम पर बेचने का काम करता था। गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम पुलिस ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों के नाम व पते कुछ इस प्रकार हैं:
1. रूपेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ चिराग, उम्र 21 वर्ष, पिता नरेश सिंह, स्थायी पता – ग्राम ओलीडीह, थाना कतरास, जिला धनबाद; वर्तमान पता – ग्राम उनीडीह, थाना नामकुम, रांची।
2. प्रेम कुमार सईस, उम्र 27 वर्ष, पिता दुर्गा चरण सईस, ग्राम मोदीडीह, थाना सिल्ली, रांची।
3. विनोद कुमार महतो, उम्र 21 वर्ष, पिता सुधीर महतो, ग्राम चरकुडीह, थाना सोनाहातु, रांची।
4. रोनित कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता लखन कुमार, फैक्ट्री मोड़, मुरी, थाना सिल्ली (मुरी ओपी), रांची।
5. आयुष महतो, उम्र 19 वर्ष, पिता चिन्टू प्रजापति, चटकपुर मुण्डा चौक, थाना सुखदेवनगर (पंडरा ओपी), रांची।
6. करण कुमार महतो, उम्र 25 वर्ष, पिता नित्यानंद महतो, मुरहु (तुन्कु), थाना सिल्ली, रांची।
7. बादल सिंह मुण्डा, कोका लगमा, मुरी थाना क्षेत्र।
8. कमलेश कुमार महतो, असुरकोड़ा।
9. क्लिंटन कच्छप उर्फ चुस्की, छोटा मुरी।
10. रोहित सईस, कछीपाड़ा, मुरी हिण्डालको।
11. जयदेव महतो, सिमपुर, थाना बालीडीह, जिला बोकारो।
12. करण गोस्वामी, बालीडीह गोस्वामी टोला, बोकारो।
13. विनोद महतो, चरकुडीह (सिल्ली)।
14. मनोज उरांव, बनहोरा (पंडरा)।
15. सत्यम महतो, चिरौंदी, बरियातु।
बरामद सामान का विवरण:
पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी की गई 22 मोटरसाइकिलों के अलावा कई नकली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, मास्टर चाबी, वाहन खोलने के उपकरण और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।