Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Jamshedpur Scooty Theft: बिरसानगर संडे मार्केट में महिला की स्कूटी खुलेआम चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक नई घटना सामने आई है। जहां जोन नंबर 2बी निवासी रागिनी देवी की स्कूटी उस समय चोरी हो गई जब वह संडे मार्केट में खरीदारी करने के लिए मार्केट गई थीं।

घटना कैसे हुई जानिए 

रागिनी देवी ने बताया कि वह अपनी स्कूटी माया कलेक्शन दुकान के सामने खड़ी की और बाजार में सामान खरीदने चली गईं। करीब आधे घंटे बाद जब वह खरीदारी करके वापस लौटीं, तो उसने देखा कि उसकी स्कूटी वहां से गायब थी। उसने जब आसपास के मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि एक युवक स्कूटी स्टार्ट कर आराम से वहां से निकल गया।

भीड़भाड़ जैसे इलाके में चोरी ने लोगों को चौंका दिया 

भीड़भाड़ वाले बाजार में इस तरह की चोरी ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है। लोगों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा की कमी और पुलिस गश्त की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।



चोरी की शिकायत थाने में दर्ज

पीड़िता ने चोरी की शिकायत बिरसानगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और खरीदारों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !