Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Jamshedpur News: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ पूजा के मद्देनजर श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु जमशेदपुर उपायुक्त को लिखा पत्र, जानिए क्या कुछ लिखा पत्र में

Jamshedpur: छठ महापर्व के मद्देनजर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन से व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने जमशेदपुर उपायुक्त को पत्र लिखकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह पर्व पूर्वी सिंहभूम जिले के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, संस्कृति एवं लोक परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में व्रती एवं श्रद्धालु विभिन्न घाटों एवं जलाशयों पर पूजा-अर्चना हेतु एकत्रित होते हैं। ऐसे में सुरक्षित और सुचारु आयोजन के लिए पूर्व तैयारी जरूरी है।


उन्होंने प्रशासन से निम्न बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की

1. घाटों की साफ-सफाई एवं मरम्मत

प्रमुख छठ घाटों की सफाई, जमीनी समतलीकरण, कीचड़ हटाव एवं कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।

भीड़भाड़ वाले स्थलों पर बांस-बल्लियों एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था हो।


2. विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था

घाटों, पहुंच मार्गों एवं पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए।

अस्थायी उच्चमास्ट या LED लाइट की तैनाती सुनिश्चित की जाए।


3. सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस बल, होमगार्ड, महिला सुरक्षा कर्मी एवं गोताखोरों की तैनाती की जाए।

 ड्रोन/सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की व्यवस्था की जा सकती है।

4. पेयजल, शौचालय एवं चेंजिंग रूम

घाटों के समीप स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो।

अस्थायी सार्वजनिक शौचालय व महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम उपलब्ध कराए जाएं।

5. चिकित्सा सुविधा

प्राथमिक उपचार केंद्र, एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की टीम मुहैया कराई जाए।

आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित किए जाएं।

6. ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन

भीड़ वाले क्षेत्रों के लिए यातायात योजना बनाई जाए।

वैकल्पिक मार्गों, पार्किंग जोन एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।

7. समन्वय बैठक की आवश्यकता

 जिला प्रशासन, जेएनएसी/नगर निगम, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाए, ताकि सभी व्यवस्थाएं समन्वित रूप से सुनिश्चित की जा सकें।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक सद्भाव और सामूहिक आस्था का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी से पूजा-अर्चना करने का अवसर मिले, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !