Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Saraikela Amalgam Steel Power Limited: अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड पर GST की अचानक छापेमारी, टैक्स अनियमितता की आशंका, जमशेदपुर से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

saraikela: कांड्रा सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी में मंगलवार को जमशेदपुर जीएसटी विभाग की एक टीम ने अचानक पहुंचकर गहन जांच की। जीएसटी अधिकारियों की यह कार्रवाई बीते कुछ महीनों से चल रही टैक्स अनियमितता से संबंधित शिकायत के आधार पर की गई।


सूत्रों के अनुसार, जांच दल में शामिल तीन अधिकारियों

सूत्रों के अनुसार, जांच दल में शामिल तीन अधिकारियों ने कंपनी परिसर में लगभग चार घंटे तक विभिन्न विभागों की पड़ताल की। टीम ने मुख्य रूप से कंपनी के दस्तावेज़, बिलिंग प्रक्रिया और टैक्स रिकॉर्ड से संबंधित कई महत्वपूर्ण फाइलें खंगाली। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने कंपनी के खातों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रबंधन से मांगी। जांच के दौरान कंपनी प्रबंधन के कुछ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। 

आस-पास के क्षेत्र में दिनभर गहमागहमी

इस अचानक हुई कार्रवाई से कंपनी के कर्मचारियों और आस-पास के क्षेत्र में दिनभर गहमागहमी और हलचल का माहौल देखा गया। जीएसटी विभाग ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जांच कर चोरी या नियमों के उल्लंघन की बड़ी शिकायत से जुड़ी हो सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !