Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Jamshedpur Jugsalai Firing : जुगसलाई फायरिंग कांड में पुलिस की कार्रवाई, तीन नामजद और कई अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में मोहम्मद शाहनीम की शिकायत पर पुलिस ने जाबाज़ गद्दी, मोहम्मद कैफ, अमान बच्चा समेत आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि घटना पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ी हुई है, जिसके चलते दोनों गुटों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।


फायरिंग के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान लगभग चार राउंड फायरिंग की गई थी। वहीं सूत्रों की मानें तो सोमवार को भी इसी इलाके में करीब पांच राउंड फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

जुगसलाई पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोली पिस्तौल से चलाई गई थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह मामला आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है, और फायरिंग का मकसद विरोधी पक्ष को डराना था। फिलहाल पुलिस सभी संदिग्धों की तलाश में जुटी है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !