Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Bagbera Young Man Committed Suicide: शादी की बात पक्की होने के बाद प्रेमिका ने छोड़ा साथ, नंबर किया ब्लॉक, युवक ने की आत्महत्या

Bagbera: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना मोड़ के समीप सोमवार को प्रेम प्रसंग में निराशा के कारण एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चींटू कुमार के रूप में हुई है, जो एक पेट्रोल पंप में काम करता था। घटना सोमवार दोपहर की है, जब चींटू ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर से तेज आवाज में गाना बजा दिया।

परिजनों के बार-बार आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला

परिजनों के बार-बार आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर चींटू को फंदे पर लटका देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फंदे से उतारकर परिजन उसे पहले राजस्थान सेवा सदन, फिर टीएमएच अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के भाई पींटू ने बताया कि

मृतक के भाई पींटू ने बताया कि चींटू पिछले ढाई साल से बागबेड़ा के गांधी नगर की एक लड़की के साथ संबंध में था और उससे शादी करना चाहता था। चार दिन पहले वह लड़की को घर भी लाया था और परिवार के सभी सदस्य शादी के लिए तैयार थे। यहां तक कि लड़की की मां भी इस रिश्ते के लिए राजी थीं।

हालांकि, पड़ोसियों के भड़काने पर प्रेमिका की मां ने अचानक

हालांकि, पड़ोसियों के भड़काने पर प्रेमिका की मां ने अचानक अपनी बेटी की शादी कहीं और तय करने की बात शुरू कर दी, जिसके बाद लड़की ने चींटू का नंबर ब्लॉक कर दिया। प्रेमिका के इस कदम से चींटू गहरे सदमे में था और इसी तनाव के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !