Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Baharagora Road Accident: बहरागोड़ा एनएच-49 पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर से पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Baharaghora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-49 पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा माटिहाना फ्लाईओवर के पास हुआ, जब टाटा से गोपीबल्लापुर जा रही एक संकरी बस और कोलकाता से टाटा की ओर आ रही मारुति स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गईं।

घटना का क्या असर हुआ जानिए 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि बस का अगला भाग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा भेजा।

घायल व्यक्तियों की पहचान

पुलिस ने बताया कि कार में सवार नील मंडल (45), उनकी पत्नी सुषमा मंडल (42), पुत्र सूरज मंडल (11) और उनकी परिचित सुजाता विश्वास (42), सभी कोलकाता के दमदम, नागेर बाजार इलाके के निवासी हैं। वहीं बस में सवार अनिल गायेन (45), जो पश्चिम बंगाल के मैचोग्राम गांव के रहवासी भी घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झाड़ग्राम जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

घटना होने की वजह 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट कार का आगे का टायर अचानक फट गया, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार विपरीत दिशा में जा घुसी। उसी समय सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया।

हादसे की जांच जारी 

बहरागोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य किया। फिलहाल, हादसे की पूरी जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !