Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Jamshedpur Crime : अपने ही दोस्त ने चाकू से किया हमला, घायल युवक एमजीएम में भर्ती, कपाली थाना में मामला दर्ज

Jamshedpur : शहर के कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर में सोमवार रात एक युवक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का नाम मो. इरशाद बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, इरशाद रोज की तरह काम से लौटकर कबड्डी खेलने गया था। इसी दौरान उसका दोस्त फैजान खान वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगा। बताया जा रहा है कि फैजान नशे की हालत में था और उसने इरशाद को जान से मारने की धमकी दी। बात बढ़ने पर फैजान ने अपने कमर से धारदार चाकू निकालकर इरशाद पर वार कर दिया।


घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इलाज के दौरान आरोपी फैजान का बड़ा भाई अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और इरशाद को जबरन ले जाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर इरशाद के परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया।

इरशाद की मां ताएरा खातून ने बताया कि घटना से पहले फैजान और उसके साथी घर पर आकर इरशाद के बारे में पूछताछ कर रहे थे। परिवार को आशंका है कि यह हमला पहले से योजनाबद्ध था।

फिलहाल घायल इरशाद ने कपाली थाना में आरोपी फैजान खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !