Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-13

Saraikela News: सरायकेला में "एक तीर एक कमान, सभी आदिवासी एक समान" के नारे के साथ आक्रोश महारैली निकली

Saraikela: “एक तीर एक कमान, सभी आदिवासी एक समान” के नारे के साथ आज 13 अक्टूबर को बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला एवं पुरुष पारंपरिक परिधान और तीर-कमान के साथ उषा मोड़ स्थित सरना उलुम में जुटने लगे हैं। यह भीड़ कुर्मी समुदाय द्वारा स्वयं को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में आयोजित आक्रोश महारैली में भाग लेने के लिए पहुंच रही है।



यह महारैली उषा मोड़ से गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय तक निकाली जाएगी, जहां यह एक जनसभा में तब्दील होगी। सभा के दौरान वक्ता समुदाय के पक्ष को विस्तार से रखेंगे और आंदोलन के प्रति एकजुटता का संदेश देंगे। सभा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें समुदाय की भावनाओं एवं आपत्तियों को दर्ज किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न पंचायतों और गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !