Jamshedpur: जमशेदपुर में कार्यरत जिला होमगार्ड के जवान जवाहर पासवान का रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। बता दे कि कदमा भाटिया पार्क के पास चल रहे है वाहन चेकिंग के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर किया गया था, जहां कई दिनों तक डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर बने रहने के कारण अंत में उनकी मौत हो गई।
होमगार्ड जवाहर पासवान को दी गईं श्रद्धांजलि
जवाहर पासवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे होमगार्ड बल में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद साकची स्थित जिला होमगार्ड मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
होम गार्ड जवानों ने बताया
होम गार्ड जवानों ने बताया कि जवाहर पासवान कदमा भाटिया पार्क के पास चल रहे है वाहन चेकिंग के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्हें रांची रेफर करना पड़ा।
होमगार्ड जवानों ने जवाहर पासवान का जाना अपूरणीय क्षति कहा
होमगार्ड जवानों ने जवाहर पासवान का जाना विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।