Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-10-11

Kapali Police Action: कपाली ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार समेत एक आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला-खरसावां कपाली ओपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है, जो डांगोडीह, कपाली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद इरशाद अवैध हथियार के साथ कपाली क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जहां एक व्यक्ति को हथियार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया।



अपराधी के खिलाफ कई मामले दर्ज 

 पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इरशाद का अपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम को दी गई बधाई 

इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को बधाई दी गई है, जिसमें प्रभारी कपाली ओपी धीरंजन कुमार, पु0अ0नि0 रंजीत कुमार सिंह, स0अ0नि0 बशीर खॉ, स0अ0नि0 मनोज कुमार मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !